welcome to our website thanks for visits

Monday, 29 March 2021

use of multaani mitti(मुलतानी मिट्टी के चौंका देने वाले फ़ायदे )

           

                Use of multani mitti


                   अगर कोई आपसे ये पूछे कि सबसे सस्ता और कारगर ब्यूटी सॉल्यूशन क्या है तो बिना हिचक के मुलतानी मिट्टी का नाम ले सकते हैं. ये बात हम सभी को पता है कि मुलतानी मिट्टी एक बहुत अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट है ।
लेकिन कम ही लोगों को ये पता होता है कि इसे किस तरह इस्तेमाल करना है.
आमतौर पर लोग इसे सीधे इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन अगर आप थोड़ी सी मेहनत और
कर लें तो कहीं अधिक बेहतर परिणाम पा सकते हैं. ये चेहरे में कसावट लाने के साथ ही साफ करने में भी बहुत कारगर है. इसके इस्तेमाल से डेड स्‍क‍िन भी साफ हो जाती है।


कई बार ऐसा होता है कि मुलतानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरा बहुत अधिक ड्राई हो जाता है. ऐसे में इसके इस्तेमाल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

1. मुलतानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़ों को कूटकर डाल दीजिए और उसी में कुछ मात्रा में दूध मिला लीजिए. इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा और साफ भी हो जाएगा.।



2. पुदीने की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीस लीजिए. इसमें कुछ मात्रा में दही मिला लीजिए. इस पेस्ट को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं.

3. गुलाब जल को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. पेस्ट को तब तक चेहरे पर लगा रहने दें ।जब तक वो सूख न जाए. इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल साफ हो जाता है.

4. पपीते के एक चम्मच गूदे और एक से दो बूंद शहद को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए. इस पेस्ट को लगाने से चेहरा निखर जाएगा.


5. चंदन पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस मिला लीजिए. अब इसे मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे।

6-दाग धब्बों को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी तथा चेहरे में ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत ही आरामदायक होती है ।

मुलतानी मिट्टी लगाने की विधि 

  1. मुलतानी मिट्टी लगाने की विधि के बारे में जानने इससे पहले ये ज़रुरी देख है कि मुलतानी मिट्टी ज्यादा पुरानी तो नहीं है ।

  1. चेहरे को पानी से धो लें उसके पश्चात किसी बर्तन में लेप बाना लें उसके बाद चेहरे पर लगाएं तथा कुछ समय तक सूखने दें । 
  2. सूखते  समय कुछ चेहरे में जकड़न सी जैसी होगी क्यूंकि सूखता है इसीलिए जकड़न सी होती है ।                             
  3. कुछ समय पश्चात चेहरों को धीरे धीरे पानी से धुले ।
  4. पानी से धुलने के बाद में चेहरे को हलके कॉटन के कपड़े से साफ करें ।
  5. फिर आपको पहले से ज़्यादा चेहरे में ग्लो महसूस होगी फिर आप कहेंगे की सच में मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है ।



No comments:

Post a Comment